फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Cases in India: कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 82170 नए मामले

Mon, 28 Sep 2020 09:30 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोविड-19 के 82,170 नए मामले सामने आने से सोमवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 60 लाख को पार कर गए, जबकि 74,893 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ देश में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 50.17 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 1,039 लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 95,542 हो गई। देश में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के 9,62,640 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 15.85 प्रतिशत है।


देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 60,74,702 तक पहुंच चुके हैं, जबकि 50,16,520 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर 82.58 प्रतिशत तक पहुंच गई तथा मृत्यु दर घटकर 1.57 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में अब तक 7.20 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। रविवार को 7.09 लाख नमूनों की जांच हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें