फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 81 लाख के पार, अक्तूबर में सामने आए 30 प्रतिशत कम मामले

Sun, 01 Nov 2020 09:57 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 46 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 81.84 लाख हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों और कोविड-19 से होने वाली मौत की संख्या में सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में लगभग 30 प्रतिशत की कमी देखी गई और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 74.91 लाख पर पहुंच गई।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 470 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,84,082 हो गई और मृतकों की संख्या 1,22,111 पर पहुंच गई।


अक्तूबर के पहले सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अक्तूबर के महीने में देश में संक्रमण के कुल 18,71,498 नए मामले सामने आए जो कि पिछले महीने सामने आए 26,21,418 मामलों से कम हैं।
विज्ञापन


देश में तक सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या का यह लगभग 22.87 प्रतिशत है। पिछले महीने महामारी से 23,433 लोगों की जान चली गई थी जो कि कोविड-19 से अब तक हुई कुल 1,22,111 मौत का लगभग 19.19 प्रतिशत है।

अब तक कोविड-19 के कुल 74,91,513 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसके बाद ठीक होने की दर 91.54 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से होने वाली मौत की दर 1.49 प्रतिशत है।

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन छह लाख से कम रही। आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में देश में 5,70,458 मरीज उपचाराधीन हैं और यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 6.97 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शनिवार को 10,91,239 नमूनों की जांच की गई तथा 31 अक्तूबर तक कुल 10,98,87,303 नमूनों की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के जिन 470 मरीजों की मौत हुई उनमें से 74 महाराष्ट्र, 63 छत्तीसगढ़, 57 पश्चिम बंगाल, 41 दिल्ली और 31 तमिलनाडु के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें