फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 44684 नए मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 81 लाख के पार

Sat, 14 Nov 2020 10:15 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 44 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,684 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, शुक्रवार को कोरोना के 44,879 नए मामले सामने आए। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 81 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय मामले घटकर पांच लाख से नीचे पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,684 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 520 मरीजों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई है। देश में वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 87,73,479 हो गई है। 



मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में दिनो-दिन बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 47,992 मरीजों के वायरस से संक्रमणमुक्त होने के बाद कोरोना से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 81,63,572  हो गई है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,80,719 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3,828 की कमी हुई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 1,29,188 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें