देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने शुक्रवार को फिर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को कोरोना के सर्वाधिक 62,537 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार नौवां दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 13 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है।
बीते 24 घंटे में जिन 886 लोगों की मौत हुई है उनमें से 316 की महाराष्ट्र, 110 की तमिलनाडु, 93 की कर्नाटक, 72 की आंध्र प्रदेश, 61 की उत्तर प्रदेश, 56 की पश्चिम बंगाल, 27 की गुजरात, 26 की पंजाब, 17 की मध्यप्रदेश, 15 की दिल्ली और 12-12 लोगों की मौत राजस्थान तथा तेलंगाना में हुई
ओडिशा तथा जम्मू कश्मीर में इस संक्रामक रोग से 10-10, झारखंड में नौ, बिहार में आठ, त्रिपुरा, पुदुचेरी और असम में पांच-पांच, केरल और हरियाणा में तीन-तीन, गोवा तथा अंडमान और निकोबार में दो-दो तथा मणिपुर में एक व्यक्ति ने जान गंवाई।
इस वैश्विक महामारी से अब तक 41,585 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें से सबसे अधिक 16,792 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 4,571, दिल्ली में 4,059, कर्नाटक में 2,897, गुजरात में 2,583, उत्तर प्रदेश में 1,918, पश्चिम बंगाल में 1,902, आंध्र प्रदेश में 1,753 और मध्यप्रदेश में 946 लोगों ने दम तोड़ा।
राजस्थान में कोविड-19 से अभी तक 757, तेलंगाना में 601, पंजाब में 517, हरियाणा में 458, जम्मू कश्मीर में 436, बिहार में 363, ओडिशा में 235, झारखंड में 145, असम में 126, उत्तराखंड में 98 और केरल में 97 लोगों की मौत हो चुकी है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 77, पुदुचेरी में 70, गोवा में 66, त्रिपुरा में 36, चंडीगढ़ में 20, अंडमान और निकोबार द्वीप में 16, हिमाचल प्रदेश में 14, मणिपुर में आठ, लद्दाख में सात, नगालैंड में छह और मेघालय में पांच लोगों की मौत हुई। अरुणाचल प्रदेश में इस संक्रमण से तीन जबकि दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो और सिक्किम में एक व्यक्ति ने जान गंवाई।