कोरोना वायरस को लेकर जहां कुछ राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं इसके उलट कुछ राज्यों में गिरावट हो रही है। केंद्र सरकार की रिपोर्ट है कि पिछले एक महीने में 10 राज्यों में कोरोना की तस्वीर बदल गई है।
जहां सामान्य हो रही थी जिंदगी वहीं कोरोना वायरस ने ली करवट
सितंबर 2020 से जनवरी 2021 तक बेहतर स्थिति दिखाई देने लगी थी, लेकिन इसके बाद फरवरी से लेकर अब तक कुछ और स्थिति दिखाई दे रही है। लॉकडाउन हटने और फिर पहली लहर निकलने के बाद जहां-जहां जिंदगी सामान्य हो रही थी, वहीं वायरस ने करवट ली और संक्रमण के मामले बढ़ने लगे।
पिछले महीने जिन पांच राज्यों में सक्रिय मरीज तेजी से बढ़ रहे थे, अब वहां लगातार कमी आ रही है। यानी इन राज्यों में अब रोजाना नए मामलों से ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। ठीक इसके विपरीत पांच राज्यों में पिछले महीने सक्रिय मरीज घट रहे थे लेकिन अब बढ़ रहे हैं।
आठ राज्यों में संक्रमण की दर ज्यादा
अधिकारियों की मानें तो देश के 8 राज्यों में संक्रमण दर अभी भी ज्यादा है क्योंकि एक फीसदी से भी कम संक्रमण रखना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। इस समय देश में संक्रमण 2.09 फीसदी है।