फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना केस बढ़े, लेकिन मौत की संख्या घटी, 24 घंटे में मिले 2.76 लाख मरीज

Thu, 20 May 2021 11:02 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमित होने के बाद इलाज कर रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है। अभी देशभर में कोविड-19 से संक्रमित 31 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप अब भी जारी है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,76,110 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,57,72,440 हो गई। वहीं, संक्रमण से 3,874 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,87,122 हो गई। देश में चार दिन बाद 24 घंटे में संक्रमण से मौत के चार हजार से कम मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार (20 मई) को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी कमी आई है और अभी कोरोना वायरस से संक्रमित 31,29,878 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 12.14 प्रतिशत है।

दो लाख से अधिक लोग हुए संक्रमण मुक्त
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 2,23,55,440 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 86.74 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार गए। वहीं, 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 19 मई तक कुल 32,23,56,187 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 20,55,010 नमूनों की जांच बुधवार 19 (मई) को की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें