फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: अब पूरे देश में लॉकडाउन, सेना और अर्धसैनिक बल अलर्ट, राज्यों में कर्फ्यू

Mon, 23 Mar 2020 11:03 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
lockdown - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के देखते हुए सोमवार की रात पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसके 30 राज्य के साथ-साथ और केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर सेना और अर्धसैनिक बलों को भी अलर्ट पर रख दिया गया है। 

विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अब पूरी तरह कमर कस ली है। स्थिति और ज्यादा न बिगड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। सोमवार को केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस को लेकर एक अहम बैठक बुलाई थी।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया। इस दौरान यही एकमात्र विकल्प बचे होने को लेकर चर्चा की गई। फैसला होने के बाद राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन




वहीं दूसरी ओर पूर्ण लॉकडाउन को देखते हुए सेना और अर्धसैनिक बलों को अलर्ट पर रख दिया गया है। ताकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी के कुछ हिस्से, केरल, गुजरात, मणिपुर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गोवा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में कर्फ्यू जैसे हालात के दौरान स्थिति पूरी तरह से सामान्य बनी रहे।

यही वजह है कि केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। बता दें इससे पहले हालात बेकाबू न हों, इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कर्फ्यू लगा दिया था। कारण कि कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही आए थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने जनता का मन भांप लिया

केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू के जरिए लोगों का मन भांप लिया है। देश की बड़ी आबादी इसके खिलाफ नहीं है। हालांकि जनता कर्फ्यू के दौरान लोगों ने अपने घरों में रहकर मोदी की बात मानी, लेकिन उससे अगले दिन कई राज्यों में लोग सड़कों पर निकले।

इसी लापरवाही के चलते केंद्र सरकार ने पूर्ण लॉक डाउन की तैयारी की है। दिल्ली सहित कई राज्यों में पहले ही धारा 144 लगाई जा चुकी है। पंजाब और चंडीगढ़ में पहले से ही कर्फ्यू की स्थिति है। अभी तक देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा पांच सौ के करीब पहुंच चुका है। इनमें से दस लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें