उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऑक्सीजन संकट से बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप ऑक्सीजन संकट के दौरान पीएम मोदी की ओर से गए कार्यों की कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नौसेना, सेना और वायु सेना का इस्तेमाल किया और जहाजों, हवाई जहाजों और ट्रेनों के माध्यम से ऑक्सीजन टैंकरों को लाया गया। शुरुआती 4-5 दिनों में परेशानी हुई। हमें दूसरी लहर की तीव्रता और उसके प्रभाव के बारे में पता नहीं था।
बोले- इस वक्त देश को एकजुट होने की जरूरत
कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि चीन का वायरल वॉर भारत की प्रतिष्ठा कम करने के लिए रची गई साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ''ऐसे समय में हमें राष्ट्र के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। हम पार्टी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए काम कर रहे हैं।''