फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: कोरोना का कहर, 20 मार्च से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच बसों की आवाजाही बंद

Thu, 18 Mar 2021 10:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं महाराष्ट्र में एक ही स्कूल के 30 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए, जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। गुजरात और मध्यप्रदेश में कई पाबंदियां लगाई गईं हैं। यहां जानें कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:59 PM, 18-Mar-2021

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन से रक्त जमाव नहींः यूरोपीय एजेंसी

यूरोपीय एजेंसी ने पाया कि एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कुल मिलाकर रक्त जमाव का जोखिम बढ़ने से संबंधित नहीं है।

10:01 PM, 18-Mar-2021

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच बसों की आवाजाही बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही अस्थायी रूप से 20 मार्च से लेकर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
 

09:15 PM, 18-Mar-2021

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 917 कोरोना के मामले 

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 917 कोरोना के मामले आए हैं जबकि एक लोग की मौत हो गई। 

विज्ञापन
09:13 PM, 18-Mar-2021

अब तक 3,89,20,259 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक पड़ी

आज शाम 7 बजे तक पूरे देश भर में 3,89,20,259 कोरोना वायरस वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वहीं सिर्फ गुरुवार की बात करें तो 17,83,303 खुराक दी गई।

09:09 PM, 18-Mar-2021

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,833 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,833 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 12,764 लोग डिस्चार्ज हुए और 58 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 


 

विज्ञापन
08:10 PM, 18-Mar-2021

गुजरात में कोरोना का कहर, अहमदाबाद में लगा नाइट कर्फ्यू

गुजरात के शहर अहमदाबाद में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू रात के 9 बजे से सुबह छह बजे तक लगा रहेगा। वहीं मॉल और सिनेमाहॉल शनिवार और रविवार को बंद रहेगा।

07:30 PM, 18-Mar-2021

जालंधर और लुधियाना में लगा नाइट कर्फ्यू

जालंधर के जिला कलेक्टर घनश्याम थोरी और लुधियाना के जिला कलेक्टर वरिंदर शारना ने संबंधित जिले में गुरुवार रात से ही कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। अगले आदेश तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा।


 

07:22 PM, 18-Mar-2021

नागपुर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3796 नए मामले

नागपुर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3796 नए मामले सामने आए हैं वहीं 23 लोगों की मौत भी हुई है। 1277 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।


 

06:40 PM, 18-Mar-2021

सिक्किम सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

कोरोना पर नियंत्रण करने के लिए सिक्किम सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत आपातकालीन उद्देश्यों को छोड़कर रात के 10:30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक वाहनों की कोई आवाजाही नहीं होगी। रेस्तरां, बार, नाइट क्लब, पब, जिम आदि सहित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान हर दिन रात 10 बजे तक बंद हो जाएंगे।

06:09 PM, 18-Mar-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1899 नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1899 नए मामले सामने आए हैं और 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या अब 25,158 है। 


 

05:47 PM, 18-Mar-2021

कोरोना को लेकर सीएम शिवराज ने की बैठक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कलेक्टर, कमिश्नर और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। 


 

04:14 PM, 18-Mar-2021

दिल्ली में अब प्रतिदिन सवा लाख टीके लगाए जाएंगेः केजरीवाल

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि दिल्ली में अब प्रतिदिन सवा लाख टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले 30 से 40 हजार टीके लगाए जा रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 3 दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बढ़ोतरी है, लेकिन मामूली है। ज्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हम विशेषज्ञों से राय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वैक्सीन केंद्रो की संख्या 500 से बढ़ाकर 1,000 करेंगे। सरकारी केंद्रों में वैक्सीन देने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है। अब इसे बढ़ाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा केंद्र से निवेदन है कि देश में वैक्सीन का उत्पादन बढ़ गया है। जो वैक्सीन के योग्य नहीं है उनको छोड़कर सबको वैक्सीन वैक्सीन उपलब्ध करवाना चाहिए। अगर केंद्र इजाजत देती है और हमें वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में मिलती है, तो हम दिल्ली में तीन महीने के अंदर पूरी वैक्सीन लगा सकते हैं। 


03:59 PM, 18-Mar-2021

साइरस एस पूनावाला और अदार पूनावाला मिले राष्ट्रपति से

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक साइरस एस पूनावाला और अदार पूनावाला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।


 

03:52 PM, 18-Mar-2021

कर्नाटक में 6.6 फीसदी टीके बर्बाद

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के अनुसार कर्नाटक में 6.6 फीसदी टीके बर्बाद हुए हैं। अब, वैक्सीन की आपूर्ति करने वाले सभी व्यक्तिगत संस्थानों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्हें दैनिक आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। 

03:39 PM, 18-Mar-2021

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 59 छात्र कोरोना पॉजिटिव

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 59 छात्र कोरोना पॉजिॉटिव पाए गए हैं। इस क्षेत्र को कंटेंमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।


 

03:18 PM, 18-Mar-2021

अब तक 23 करोड़ लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

 स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक 23 करोड़ लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट 4.98 प्रतिशत है।

02:11 PM, 18-Mar-2021

कोरोना स्ट्रेन वाले केस की संख्या 400 तक पहुंची

देश में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के कोरोना स्ट्रेन वाले केस की संख्या 400 तक पहुंच गई है।
 

02:00 PM, 18-Mar-2021

कोविड-19 टीके से संबंधित सुनवाई पर रोक

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली और बंबई उच्च न्यायालयों में कोविड-19 टीके से संबंधित सुनवाई पर रोक लगाई। साथ ही न्यायालय ने सीरम इन्स्टीट्यूट , भारत बायोटेक की ओर से मामलों को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित किए जाने की अनुरोध वाली याचिकाओं पर नोटिस जारी किए।

01:39 PM, 18-Mar-2021

पंजाब में बढ़ा नाइट कर्फ्यू का समय

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब में जहा जहां नाइट कर्फ्यू लगा है, कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने वहां कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। अब रात 11 बजे के बजाय रात को नौ बजे से ही बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। सुबह पांच बजे तक पाबंदी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को चंडीगढ़ में यह जानकारी दी। 
 

01:27 PM, 18-Mar-2021

आगरा में महाराष्ट्र से आए हैं तो सात दिन रहना होगा क्वारंटीन

आगरा में होली पर कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका पर जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र समेत सभी संक्रमण प्रभावित राज्यों से आगरा आने-जाने वालों के लिए कोरोना जांच एवं सात दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य किया है। 

 

12:58 PM, 18-Mar-2021

अरुणाचल प्रदेश में एक भी नया मामला नहीं आया सामने 

अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि इस पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमितों की संख्या 16,841 बनी हुई है। यहां फिलहाल दो मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 56 मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

12:33 PM, 18-Mar-2021

असम में कोरोना 33 नए मामले

असम में बुधवार को कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,17,872 पर पहुंच गए।

11:59 AM, 18-Mar-2021

तेलंगाना में 278 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 278 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,02,047 हो गए> वहीं संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 1,662 हो गई।

11:53 AM, 18-Mar-2021

मुंबई के रेस्त्रां के खिलाफ प्राथमिकी

मुंबई पुलिस ने कोविड-19 से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई के एक मशहूर रेस्त्रां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 

11:42 AM, 18-Mar-2021

गुजरात : अहमदाबाद में सभी पार्कों को बंद किया

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद गुजरात के अहमदाबाद में सभी सार्वजनिक पार्कों को बंद कर दिया गया है। ये पार्क अगले आदेश आने तक बंद रहेंगे।
 

11:40 AM, 18-Mar-2021

छात्र और शिक्षकों की रिपोर्ट पॉजिटिव, स्कूल सील

महाराष्ट्र के नंदोर में एक आवासीय विद्यालय (आश्रम शाला) के 30 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। 
 


 

11:37 AM, 18-Mar-2021

महाराष्ट्र: पालघर में अगले आदेश तक स्कूल, कॉलेज बंद 

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है और प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं और गुरुवार सुबह पालघर जिले में अगले आदेश तक सभी स्कूल, कॉलेज और छात्रावास बंद करने का आदेश दिया गया है। 
 

 

11:21 AM, 18-Mar-2021

केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम केजरीवाल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति पर समीक्षा करेंगे। 
 
 

11:02 AM, 18-Mar-2021

कोरोना का कहर: 20 मार्च से महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बीच बसों की आवाजाही बंद

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो गया है। कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। वहीं महाराष्ट्र में एक ही स्कूल के 30 छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित हो गए, जिसके बाद स्कूल को सील कर दिया गया है। गुजरात और मध्यप्रदेश में कई पाबंदियां लगाई गईं हैं। यहां जानें कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें