छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,521 नए मामले सामने आए और 82 लोगों की मौत हुई।
उत्तरप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। रविवार के आंकड़ें ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में 15353 नए मामले आए हैं जो कि अब तक के एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। वहीं एक दिन में 67 लोगों की मौत हो गई है।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया(khaleda zia) कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही खालिदा जेल से रिहा हुईं हैं।
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कोरोना वायरस की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक की।
मध्यप्रदेश के इंदौर में के अशोकनगर में प्रतिबंध के बावजूद सामूहिक नमाज पढ़ने पर मोहम्मद रियाज, मो. इशाक समेत 30-40 लोगों पर कोरोना प्रोटोकाल उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों में टीका उत्सव मनाया जा रहा है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बेंगलुरु के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट में टीका उत्सव का उद्घाटन किया। वहीं बिहार के पटना के गार्डिनर अस्पताल में टीका उत्सव मनाया जा रहा है। यूपी में वाराणसी के जिला अस्पताल में टीका महोत्सव मनाया जा रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली पुलिस लोधी गार्डन में लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार रात 8 बजे से वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान मुंबई की सड़कें सुनसान दिखीं।
चेन्नई के कासिमेदु मछली बाजार में रविवार सुबह लोग कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाते दिखे।