फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: देश में कोविड-19 के 41,506 नए मामले, 895 और मरीजों की मौत

Sun, 11 Jul 2021 11:54 AM IST
अजय सिंह पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,75,064 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक दिन में 41,506 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 की चपेट में आ चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,08,37,222 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,54,118 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 895 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,08,040 हो गई है।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.47 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मामलों में 915 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 के लिए 18,43,500 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 43,08,85,470 हो गई है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.25 प्रतिशत है। लगातार 20वें दिन यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.32 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,75,064 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबरको ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कोविड-19 से मरने वाले 895 नए मरीजों में से सर्वाधिक 494 महाराष्ट्र से और 109 केरल से हैं।

देश में इस बीमारी से अब तक कुल 4,08,040 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 1,25,528 मरीज महाराष्ट्र के, कर्नाटक के 35,779, तमिलनाडु के 33,371, दिल्ली के 25,012, उत्तर प्रदेश के 22,693, पश्चिम बंगाल के 17,903 और पंजाब के 16,177 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें