फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Cases: कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट, पिछले 24 घंटे में सामने आए 10584 नए मरीज

Tue, 23 Feb 2021 01:05 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में आज कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10,584 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। सोमवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। कल संक्रमण के 14,199 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ सात लाख से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,584 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,16,434 हो गई है। वहीं, इस दौरान 78 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है। इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,463 हो गई है।
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,12,665 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 13,255 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
विज्ञापन

 



स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,47,306 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 1,17,45,552 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें