गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना के कारण विदेश में दम तोड़ चुके भारतीय नागरिकों और ओसीआई कार्डधारियों के पार्थिव शारीर वापस भारत लाए जा सकते हैं। मगर जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन जरूरी होगा। एक आधिकारिक ने बताया कि मंत्रालय ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को इस संबंध में विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
यह स्पष्ट किया गया है कि भारतीय नागरिकों व ओसीआई कार्डधारकों के पार्थिव शरीर को लाने की अनुमति है। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय को कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से यह कहा गया है कि इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।