- क्या चीन से आए मेल से संक्रमण संभव है?
- क्या गर्म पानी पीने से वायरस मर जाएगा?
- वायरस के प्रति भारतीय बाकियों से ज्यादा रोग प्रतिरोधक क्षमता रखते हैं?
- ऊंची मंजिल पर घर होने और इनमें टाइलें लगी होने से संक्रमण का खतरा है?
- जिनकी मूंछें और दाढ़ी है, क्या उनमें संक्रमण की ज्यादा संभावना है?
- क्या धूप में बैठने से वायरस मर जाएगा?
15 लाख सवाल पूछ डाले चैटबॉट से
मार्च के तीसरे हफ्ते में बंगलूरू की मेडिकल कंपनी के डायरेक्टर विशाल सहगल ने व्हाट्सएप पर चैटबॉट लॉन्च किया था, जिससे नागरिक सवाल पूछ सकते हैं। इस चैटबॉट से 16 देशों के लोग 15 लाख सवाल पूछ चुके हैं। अधिकतर लोग वायरस, सुरक्षा और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं। उन्हें भी कई बार ऐसे सवालों से जूझना होता है जैसे, ‘क्या बीयर पीने से वायरस मर जाता है?’
मरीजों को चिकित्सकों से जोड़ने वाले ऑनलाइन पोर्टल के श्वास व सीना रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कालरा के अनुसार मामले बढ़ने पर सवाल बढ़ रहे हैं। लोगों में डर है क्योंकि उनके पास अनाधिकृत स्रोतों से सूचनाओं की बाढ़ आ रही है। मीडिया की खबरें और चिकित्सककर्मियों की सलाह तो पुख्ता होती हैं, लेकिन व्हाट्सएप पर आने वाले संदेश अफवाहों को बढ़ा रहे हैं।
वे सलाह देते हैं कि इन संदेशों से बचें और इन्हें आगे न बढ़ाएं। फोर्टिस के पल्मोनोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक नांगिया और पारस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के डॉ. राजीव कुमार बताते हैं कि जो जानकारियां वे मरीजों से साझा करते हैं, उन्हें अपने परिचितों को देने का निवेदन कर रहे हैं, ताकि सभी को सही जानकारियां मिलें।