मुंबई में कोरोना वायरस के फैलाव के नियंत्रण के लिए कंट्रोल जोन में बीएमसी कर्चमारी घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। इसके अलावा 21- आरोग्य पोस्ट और 166 दवाखाने संचालित किए जा रहे हैं। प्रति किलोमीटर पर एक आरोग्य केंद्र है और प्रत्येक नियंत्रण क्षेत्र में एक नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया गया। बीएमसी के अस्पतालों में मेडिकल कालेज के छात्रों को उपचार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है फिरभी कोरोना का संक्त्रस्मण थमता नहीं दिखाई दे रहा है।
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने कोरोना से निटपने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 25 हजार पीपीई किट उपलब्ध कराई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्विटर कर अभिनेता के प्रति आभार व्यक्त किया है। टोपे ने ट्वीट किया, ‘‘25 हजार पीपीई किट मुहैया कराने के लिए शाहरुख खान का बहुत बहुत धन्यवाद।
इससे कोविड-19 के खिलाफ हमारे संघर्ष और चिकित्साकर्मियों की सुरक्षा में बहुत मदद होगी। बता दें कि पिछले दिनों शाहरुख खान ने बीएमसी को अपने चार मंजिला निजी कार्यालय को कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सौंपा था।