विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के हिसाब से करीब 70 वैक्सीन का प्रि-क्लीनिकल परीक्षण अभी तक किया जा चुका है और कम से कम तीन को प्रयोगशाला में सफल पाए जाने पर मानवीय चिकित्सकीय परीक्षण की अनुमति मिल चुकी है।
भारत में भी जायड्स कैडिला दो वैक्सीन पर, सीरम इंस्टीट्यूट, बॉयलॉजिकल ई., भारत बायोटेक, इंडियन इम्युनोलॉजिकल्स और माइनवेक्स एक-एक वैक्सीन के परीक्षण पर काम कर रही हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने अपनी सूची में जायड्स कैडिला और सीरम इंस्टीट्यूट को ही शामिल किया है।