स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक एंटीबॉडी जांच किट के लिए सभी प्रयास जारी हैं। राज्यों में कोरोना की जांच जरूरत के अनुसार चल रही है। देश के सभी सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से भी वायरस जांच करने के आवेदन मांगे हैं। उन्होंने कहा, अगले दो से तीन दिन में ये किट मिल सकेंगी।
पीपीई, मास्क की रफ्तार भी मंद
सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 56 हजार पीपीई और 21 लाख एन-95 मास्क घरेलू निर्माता कंपनियों से मिल पाए हैं। जबकि 39 कंपनियों को सरकार ने 70 लाख पीपीई और 1.01 करोड़ एन-95 मास्क उपलब्ध कराने का ऑर्डर दिया था।