मंत्रालय ने कहा है कि चूंकि कार्यालय और अन्य कार्यस्थल चारों ओर से बंद होते हैं और इनमें सीढ़ियां, कैफेटेरिया, बैठक कक्ष और कॉन्फ्रेंस रूम साझा तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों के बीच संक्रमण के तेजी से फैलाने का खतरा हो सकता है।
यही वजह है कि कार्यस्थलों पर संक्रमण को रोकने की जरूरत है और संदिग्ध मामले की स्थिति में समय से और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। मंत्रालय ने इसके साथ ही कम से कम एक मीटर शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने या चेहरा ढकने, लगातार हाथ धोने जैसे उपायों पर भी अमल करने के लिए भी कहा है।