फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बृहन मुंबई नगर पालिका ने थूकने वालों से वसूला एक लाख का जुर्माना

Thu, 19 Mar 2020 08:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बृहन मुंबई नगर पालिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोनावायरस के मद्देनजर बृहन मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने सख्ती दिखाते हुए सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों की जुर्माना राशि मंगलवार को 200 से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी। ऐसा करने के एक दिन बाद ही पालिका ने खुले में थूकने वाले लगभग 100 लोगों से एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला है।   

विज्ञापन


बीएमसी ने कहा, 'खुले में थूकने के लिए 107 लोगों से 1,07,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वहीं 46 लोगों को चेतावनी दी गई है।' 18 मार्च को बीएमसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जवाब में लिखा था, 'सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर 1,000 रुपये का जुर्माना या फिर भारतीय दंड संहिता की धारा 189 के तहत हिरासत में लिया जाएगा।'


 

बीएमसी ने आगे कहा था, 'जहां हम यह सुनिश्चित करने की अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि शहर में ऐसा कोई कार्य न हो। इन कठिन समय में मुंबईकरों का थोड़ा सा सहयोग हमें कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक लंबा रास्ता तय करने में मदद करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें