फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: बेटे की पीएम मोदी से गुहार- चीन से मां का शव नहीं ला पाया, मदद कीजिए

Tue, 18 Feb 2020 07:07 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई निवासी 63 वर्षीय रीता मेहरा की मौत 24 जनवरी को हो गई थी, उनका शव चीन के हुबेई शहर स्थित अस्पताल में रखा गया है। अपनी मां का शव साथ लाने के लिए उनके बेटे डॉ. पुनीत मेहरा बीती सात फरवरी तक चीन में ही रुके थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के एक बेटे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपनी मां का शव चीन से वापस लाने में मदद के लिए गुहार लगाई है। बता दें कि मेलबर्न से बीजिंग के रास्ते मुंबई आ रही महिला की हवाई यात्रा के दौरान मौत हो गई थी, तब हवाई जहाज के बाथरूम में महिला का शव मिला था।

विज्ञापन


दरअसल, मुंबई निवासी 63 वर्षीय रीता मेहरा की मौत 24 जनवरी को हो गई थी, उनका शव चीन के हुबेई शहर स्थित अस्पताल में रखा गया है। अपनी मां का शव साथ लाने के लिए उनके बेटे डॉ. पुनीत मेहरा बीती सात फरवरी तक चीन में ही रुके थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

ऐसे में पिछले करीब 26 दिन से मृतक रीता मेहरा का शव चीन में ही फंसा है। महिला के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है। बता दें कि चीन में कोरोनावायरस के कारण अब तक 1800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 72,436 लोग इसकी चपेट में हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
बीती 24 जनवरी को रीता मेहरा (63) अपने डॉक्टर बेटे पुनीत मेहरा के साथ ऑस्ट्रेलिया से बीजिंग के रास्ते भारत आ रही थीं। हवाई यात्रा के दौरान वह प्लेन में बने शौचालय में गईं और काफी देर तक नहीं लौटीं। इस पर बेटे ने क्रू मेंबर को इसकी जानकारी दी। क्रू टीम ने जब शौचालय का दरवाजा खोला तो रीता बेसुध पड़ी थीं। इसके बाद उन्हें चीन के हुबेई प्रांत के झेंगझू एयरपोर्ट पर उतारा गया। जहां डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया।

दो बार जारी किया डेथ सर्टिफिकेट

इसके बाद बेटे पुनीत ने मां का शव भारत ले जाने के लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया। दूतावास की ओर से दो बार डेथ सर्टिफिकेट भी जारी किया, लेकिन रिजेक्ट हो गया। डॉ. पुनीत मेहरा बीती सात फरवरी तक चीन में ही थे। वह मां का शव लेकर आने की उम्मीद में ही वहां रुके थे।

परंतु पत्नी के प्रसव का समय नजदीक आने और चीन में फैले कोरोनावायरस के कारण मुंबई में मौजूद परिजनों ने उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश लौट आने को कहा। ऐसे में हरसंभव कोशिश के बावजूद वह मां का शव वापस भारत नहीं ला सके।
विज्ञापन

इसलिए आ रही दिक्कत

हालांकि बीते सोमवार को डॉ. मेहरा को बीजिंग के भारतीय दूतावास से एक पत्र मिला है। इस पत्र में जानकारी देते हुए कहा गया है कि इस दुखद घड़ी में हम आपके साथ सहानभूति रखते हैं। लेकिन, चीन में भी उतनी ही दुखद स्थिति बनी हुई है।

कोरोनावायरस महामारी के चलते सामान्य जीवन पटरी से उतर गया है, विशेष रूप से हुबेई में, जहां रीता मेहरा की मृत्यु हुई थी। हुबेई से बीजिंग के लिए सभी ट्रांसपोर्ट बंद हैं, इसलिए शव लाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें