फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : केरल के श्री चित्रा तिरुनल संस्थान ने बनाया 'पोर्टेबल डिसइंफेक्शन गेटवे'

Tue, 07 Apr 2020 04:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम
विज्ञापन
चित्रा डिसइंफेक्शन गेटवे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पूरी दुनिया में संकट का सबब बने कोरोना वायरस से निपटने के लिए केरल के श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ने एक पोर्टेबल डिसइंफेक्शन गेटवे (संक्रमणरोधी द्वार) बनाया है। इसे 'चित्रा डिसइंफेक्शन गेटवे' नाम दिया गया है। इस गेटवे से लोगों को असंक्रमित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इस गेटवे में परीक्षण बूथ भी बनाया गया है जिसमें डॉक्टर बिना सीधे संपर्क के मरीजों का परीक्षण कर सकेंगे। 

विज्ञापन

 

केंद्र सरकार के साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग के तहत संचालित संस्थान की निदेशक डॉ. आशा किशोर ने बताया कि यह पोर्टेबल डिसइंफेक्शन गेटवे अल्ट्रावायलेट (यूवी) आधारित डिकंटेमिनेशन सुविधा (परिशोधन सुविधा) और हाइड्रोजन पराक्साइड धुंध उत्पन्न करने वाली व्यवस्था से लैस है। यह धुंध लोगों को संक्रमण से मुक्त करेगी वहीं, यूवी सिस्टम चैंबर को डिकंटेमिनेट करेगा। इस पोर्टेबल गेटवे को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से नियंत्रित किया जाता है। 

विज्ञापन

संस्थान के छात्र बना चुके हैं सस्ता इमरजेंसी वेंटिलेटर

इससे पहले यह संस्थान कोरोना से जंग में महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण वेंटिलेटर को लेकर भी महत्वपूर्ण कार्य कर चुका है। संस्थान के छात्रों ने बेहद कम लागत वाला आपातकालीन वेंटिलेटर सिस्टम तैयार किया है। छात्रों ने इस वेंटिलेटर सिस्टम का एक प्रोटोटाइम भी तैयार किया है। इसके उत्पादन के लिए बंगलूरू की विप्रो 3डी कंपनी से करार किया गया है। इसे महज एक सप्ताह में तैयार किया गया है। 

यह सिस्टम आर्टिफिशियल मैनुअल ब्रीदिंग यूनिट (एएमबीयू) पर आधारित है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका आकार है। इस उपकरण को हाथ में उठाया जा सकता है। इसके लिए एएमबीयू बैक या एक बैग-वॉल्व-मास्क (बीवीएम) को हाथ में उठाकर सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे मरीज को पॉजिटिव प्रेशर वेंटिलेशन के जरिए राहत दे सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें