फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: धारावी में मार्च में बढे़ संक्रमण के 62 फीसदी मामले

Sun, 21 Mar 2021 06:21 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना जांच (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना का कहर फिर शुरू हो गया है। मार्च में अब तक कोरोना वायरस के 272 मामले आए हैं जबकि फरवरी में कुल 168 कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


इस हिसाब से संक्रमण के मामले 62 प्रतिशत बढ़े हैं, जो मुंबई के लिए खतरे की घंटी है। पुणे, औरंगाबाद, नासिक और ठाणे शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

बीएमसी के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बीएमसी प्रशासन पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं। अब जो नए संक्रमित आ रहे हैं वे झुग्गी बस्ती के अलग-अलग इलाकों से हैं। मौजूदा समय में धारावी में कोरोना के 72 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। अभी तक इस महामारी की चपेट में आए 4,133 लोगों में से 3,745 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 316 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन




फडणवीस बोले, संक्रमण बढ़ने के मामलों की जांच करनी चाहिए
भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि देश के दूसरे प्रांतों की तुलना में महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की जांच के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की जानी चाहिए। महाराष्ट्र दूसरे राज्यों से अलग नहीं है तो फिर यहां इतनी तेजी से संक्रमण क्यों बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें