फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की मदद से होगा कोरोना का खात्मा, पांच राज्यों में इलाज के लिए पहुंचे 960 कोच

Thu, 18 Jun 2020 05:37 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना महामारी के निपटने के उपायों की घोषणा के बाद रेलवे ने दिल्ली के नौ स्टेशनों पर 503 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए हैं। वहीं, पांच राज्यों में ऐसे कुल 960 कोच लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया, कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर इन कोचों को विशेष तौर पर तैयार किया गया है। दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर सबसे ज्यादा 267 कोच लगाए गए हैं। शकूर बस्ती और सराय रोहिल्ला स्टेशन पर 50-50 कोच लगाए हैं। इसके अलावा दिल्ली कैंट स्टेशन पर 33, आदर्श नगर स्टेशन पर 30, सफदरजंग स्टेशन पर 21, पटेल नगर पर 26 और और तुगलकाबाद स्टेशन पर 13-13 आइसोलेशन कोच लगाए हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के बाद देश में दिल्ली में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा है। राजधानी में संक्रमण के मामले 44 हजार से ज्यादा पहुंच गए हैं, जिनमें से 1837 लोगों की मौत हुई है। लगातार बढ़ते मामलों के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कई उपायों की घोषणा की थी, जिसमें रेलवे को 500 कोच उपलब्ध कराने को कहा गया था।  

उत्तर प्रदेश में 372 कोच

अधिकारियों ने बताया, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में 372, तेलंगाना में 60, आंध्र प्रदेश में 20 और मध्य प्रदेश में पांच आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराए गए हैं। उतर प्रदेश के झांसी स्टेशन स्थित रेलवे वर्कशॉप में 52, लखनऊ में 37, मऊ और भाटनी में 24-24, कानपुर में 22, आगरा में 20 और झांसी में 15 कोच लगाए गए हैं। इसके अलावा वाराणसी सिटी, बरेली, फर्रुखाबाद, कासगंज, गोंडा, नखा जंगल, नौतनवा, बहराइच और मंडुआडीह में 12-12 कोच लगाए गए हैं। वहीं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, भदोही, फैजाबाद, सहारनपुर, मिरजापुर और सूबेदारगंज में 10-10 कोच लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें