भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त 98 वर्षीय राम लक्ष्मण सकपाल ने कोरोना को मात दी है। नेरूल के रहने वाले राम को कुछ सप्ताह पहले संक्रमण के कारण निमोनिया की शिकायत होने के बाद नौसेना के अश्विन जहाज पर बने अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। आईएनएचएस अश्विन पर सकपाल को फेयरवेल दिया गया।