फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में घर पर पृथक रखे गए लोगों के बाएं हाथ पर लगाया जाएगा ठप्पा 

Tue, 17 Mar 2020 12:51 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के संपर्क में आने के संदेह में घर पर पृथक रखे गए लोगों को बाएं हाथ पर ठप्पा लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में किया गया। इस बैठक में जिले के अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये शामिल हुए।

विज्ञापन


सोमवार की स्थिति के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के 37 मरीज हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले लोगों को ऐहतियात के तौर पर घर पर पृथक रखा जा रहा है जबकि उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बयान में लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए सरकारी कार्यालय जाने की बजाय अपनी शिकायतें या अनुरोध ईमेल के जरिये भेजें। 



इसमें कहा गया है कि जिला प्रशासन से कहा गया है कि वे इन ईमेल पर सात दिनों में निर्णय करें। एक अन्य घटनाक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने घोषणा की कि राज्य में विश्वविद्यालयों ने परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें