फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in India: संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Sat, 10 Apr 2021 12:00 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है और पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख के ऊपर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना 1.31 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 780 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को वैक्सीन के निर्यात पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है। कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:54 PM, 09-Apr-2021

मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव पाए गए

संघ प्रमुख मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



 

11:52 PM, 09-Apr-2021

राजस्थान के 10 नगरीय इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को 10 नगरीय इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी। इस फैसले के तहत राज्य के अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व आबूरोड की नगरीय सीमा में रात आठ बजे से प्रातः छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। इसके लिए बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम सात बजे बंद कर दिए जाएंगे। उदयपुर में बाजार व प्रतिष्ठान शाम पांच बजे बंद होंगे।

इससे पहले रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक था और यह 19 अप्रैल तक के लिए लगाया गया था। 

10:21 PM, 09-Apr-2021

गहलोत ने की समीक्षा बैठक

राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन
10:20 PM, 09-Apr-2021

झारखंड: रांची में सावर्जनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन

रांची में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच प्रशासन के कर्मचारी जगह-जगह सावर्जनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं।

10:02 PM, 09-Apr-2021

गुजरात में 4541 नए मामले

गुजरात में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,541 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 42 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि में 2,280 लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,37,015 हो गई है।

विज्ञापन
09:06 PM, 09-Apr-2021

कोरोना : टोक्यो ओलंपिक से पहले कड़े कदम उठाएगा जापान

जापान ने शुक्रवार को घोषणा की कि ओलंपिक से पहले कोरोना वायरस के तेजी से फैलाव पर काबू पाने के लिये वह कड़े कदम उठाएगा। जापान में टीकाकरण की मुहिम भी धीमी है और अभी तक राजधानी में अधिकांश लोगों को टीके नहीं लगे हैं जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा द्वारा की गई इस घोषणा के बाद टोक्यो में बार और रेस्त्रां के खुलने के समय में कटौती की जाएगी। इसके साथ ही दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़े दंड का प्रावधान होगा। ये उपाय सोमवार से लागू होकर 11 मई तक प्रभावी होंगे।

08:56 PM, 09-Apr-2021

महाराष्ट्र में 58993 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 58,993 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 45,391 लोग ठीक हुए हैं और 301 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 32,88,540 हो गई है। यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,34,603 है, जबकि अब तक 26,95,148 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 57,329 लोग जान गंवा चुके हैं।

08:34 PM, 09-Apr-2021

दिल्ली में 8521 नए मामले, 39 की मौत

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,521 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5,032 मरीज ठीक हुए हैं और 39 लोगों की मौत हुई है। यहां कुल मामलों की संख्या 7,06,526 हो गई है। अब तक कुल 6,68,699 लोग ठीक हुए हैं और 11,196 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 26,631 सक्रिय मामले हैं।

08:09 PM, 09-Apr-2021

इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इससे जुड़े कॉलेज 21 अप्रैल तक बंद

प्रयागराज जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के संक्रमित होने के मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके सभी संघटक कॉलेजों को 21 अप्रैल, 2021 तक पूरी तरह से बंद रखने का शुक्रवार को निर्णय किया है।

08:07 PM, 09-Apr-2021

टीकाकरण से संबंधी याचिका की सुनवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका लगाने की याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय में चल रही कार्यवाही पर शुक्रवार को रोक लगा दी। प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति रामसुब्रमण्यम की पीठ ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की याचिका पर आदेश सुनाया। एसआईआई ने बंबई उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मामले को शीर्ष अदालत के समक्ष स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।

08:03 PM, 09-Apr-2021

मुंबई में 9200 नए मामले

महाराष्ट्र: मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9,200 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 35 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। कुल मामले 5,00,898 है और राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 90,333 है।

07:44 PM, 09-Apr-2021

कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठा रहे : केके शैलजा

केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव के दौरान हम सामाजिक दूरी को बनाए नहीं रख सकते। इसलिए राज्य में कोविड मामलों में काफी वृद्धि हुई है। हम फिर से कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,063 नए मामले सामने आए हैं। 2,475 लोग डिस्चार्ज हुए और 22 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,185 है। अब तक 11,12,758 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं।

07:38 PM, 09-Apr-2021

ओडिशा जाने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि 10 अप्रैल से देश में कहीं से भी ओडिशा की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के पास आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट (72 घंटे से पुरानी न हो) या कोविड वैक्सीन के अंतिम टीकाकरण का प्रमाण पत्र होनी अनिवार्य है। बिना वैध दस्तावेजों के 7 दिन अनिवार्य क्वारंटाइन में रहना होगा।

07:36 PM, 09-Apr-2021

गोवा में 428 और कर्नाटक में 7995 नए मामले

गोवा में शुक्रवार को कोरोना के 428 नए मामले सामने आए, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई और 159 लोग ठीक हुए हैं। वहीं कर्नाटक में कोविड-19 के 7,955 नए मामले सामने आए। 3,220 लोग ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कुल 10,48,085 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 9,77,169 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,813 लोग जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 58,084 है।

07:33 PM, 09-Apr-2021

बिहार : एक लाख रोज किए जा रहे

बिहार के सीमए नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना के मामले हमारे राज्य में बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं। टेस्टिंग में बढ़ोतरी, वैक्सीनेशन का काम जारी है। अब लगभग 1 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं।

06:33 PM, 09-Apr-2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को कहा- धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट के साथ वर्चुअल समिट के दौरान कहा कि आपने नीदरलैंड में कोविड के दौरान भारतीय मूल के लोगों को संभाला, मैं उसके लिए आपका धन्यवाद करता हूं। भारत और नीदरलैंड संबंधों में नई ऊर्जा आई है। मुझे विश्वास है कि कोविड के बाद की दुनिया में अनेक अवसर पैदा होंगे। जिसमें हम जैसे देश आपसी सहयोग बढ़ा सकते हैं।

06:30 PM, 09-Apr-2021

बिहार: रेलवे स्टेशन पर होगी टेस्टिंग

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के बहुत से लोग जो बाहर गए हैं और वहां कोविड मामले बढ़ने से वापस आ रहे हैं। उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां हो गई हैं। महाराष्ट्र से जो रेल से आ रहे हैं, उन लोगों के लिए रेलवे स्टेशन पर ही टेस्टिंग का इंतजाम किया गया है।

06:24 PM, 09-Apr-2021

स्पीति घाटी में प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में प्रवेश के लिए अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों के लिए कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

05:53 PM, 09-Apr-2021

आंध्र प्रदेश : 2765 नए मामले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,765 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1,245 लोग ठीक हुए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक कुल 9,18,597 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 8,94,896 लोग ठीक हुए हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 16,422 है और अब तक कुल 7,279 लोगों की मौत हुई है।

05:49 PM, 09-Apr-2021

नागपुर में 6489 नए मामले

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,489 नए मामले सामने आए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2,175 लोग ठीक हुए हैं। यहां कोरोना के कुल मामले 2,66,224 हैं, कुल 2,11,236 लोग ठीक हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 49,347 है। अब तक यहां कुल 5,641 लोगों की मौत हुई है।

04:34 PM, 09-Apr-2021

पुडुचेरी में 10 अप्रैल से लगेगा नाइट कर्फ्यू

पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 10 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा।

04:16 PM, 09-Apr-2021

महाराष्ट्र : एमपीएससी प्रवेश परीक्षा स्थगित

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 11 अप्रैल को होने वाली एमपीएससी प्रवेश परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।

04:15 PM, 09-Apr-2021

यूपी : 6968387 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि अब तक प्रदेश में 69,68,387 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार 11,97,401 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें व्यापक स्तर पर टीका लगाने का काम किया जाएगा।

04:10 PM, 09-Apr-2021

यूपी में कोरोना से अब तक 9039 की मौत

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि कोविड संक्रमण से अब तक 9,039 लोगों की मृत्यु हो गई है। कल (गुरुवार को) प्रदेश में 1,97,479 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 86,000 सैंपल की जांच आरटी-पीसीआर के जरिए की गई है। अब तक प्रदेश में 3,63,44,993 सैंपल की जांच की गई है।

03:58 PM, 09-Apr-2021

हिमाचल प्रदेश : 21 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

हिमाचल प्रदेश में 21 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

03:10 PM, 09-Apr-2021

उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
 

02:57 PM, 09-Apr-2021

भोपाल में कोरोना का कहर

मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। भोपाल एम्स में 184 लोगों में से 102 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमे 24 डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हैं।
 

02:25 PM, 09-Apr-2021

किसानों को कोरोना से बचाना है - अनिल विज

हरियाण के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज हरियाणा के बॉर्डर पर किसानों का इतना बड़ा जमावड़ा लगा हुआ है, कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। मुझे उनको (किसानों) भी कोरोना से बचाना है। मैं केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखने वाला हूं कि बातचीत का सिलसिला दोबारा शुरू किया जा सके।

01:57 PM, 09-Apr-2021

रेल सेवाओं को रोकने या कम करने की कोई योजना नहीं

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने साफ कहा है कि रेल सेवाओं को रोकने या कम करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि यात्रियों के बड़ी संख्या होने की वजह से, हम कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट नहीं मांग सकते। उन्होंने कहा कि इन महीनों में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या सामान्य देखी गई, हम जरूरत के अनुसार ट्रेनों की संख्या बढ़ाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि महाराष्ट्र से ट्रेनों की आवाजाही रोकने या कम करने के लिए अभी तक कोई आधिकारिक परिपत्र नहीं मिला है।

01:43 PM, 09-Apr-2021

स्टेशनों पर बढ़ी भी़ड़, रेलवे ने कहा - ट्रेनों की कोई कमी नहीं

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए ट्रेनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने उपयुक्त ट्रेनों के संचालन का हवाला देते हुए कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मांग के अनुसार ट्रेनें चलाईं जाएंगी।

01:11 PM, 09-Apr-2021

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से वैक्सीन के निर्यात पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है और इसके अलावा वैक्सीन के उत्पादन को और बढ़ाने के लिए भी कहा है।

12:32 PM, 09-Apr-2021

मुंबई : बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर के पास मात्र 160 खुराकें

कोरोना वैक्सीन खत्म होने की वजह से लोगों ने बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर भीड़ इकट्ठी की। बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर के डीन राजेश डेरे ने कहा कि हमें पहले दिन से बफर स्टॉक के तौर पर पहले ही कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति हो रही थी लेकिन कल रात अब आज लगने वाली वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे लेकिन वो अभी तक नहीं आई हैं। अब हमारे पास मात्र 160 खुराकें ही हैं।
 

12:25 PM, 09-Apr-2021

छत्तीसगढ़ के सीएम ने ली वैक्सीन की पहली खुराक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। रायपुर के पंडित जवाहन लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वैक्सीन की  पहली खुराक ली।
 

11:46 AM, 09-Apr-2021

कल्याण, ठाणे, दादर जैसे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। सेंट्रल रेलवे के पीआरओ की ओर से जानकारी दी गई कि कल्याण, ठाणे, दादर, पनवेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस जैसे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
 

11:26 AM, 09-Apr-2021

मुंबई में कई वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीन खत्म- मुंबई मेयर

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने जानकारी दी और कहा कि कई वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीन की खत्म हो चुकी है और वहां लोगों को वैक्सीन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि मुंबई में आज वैक्सीन की 76,000 से एक लाख तक खुराकें आ रही हैं लेकिन इसे लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं है।
 

11:21 AM, 09-Apr-2021

केजीएमयू के सभी विभागों में होगी स्क्रीनिंग - प्रशासन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फैसला लिया है कि वो अलग-अलग विभागों की स्क्रीनिंग करेगा। बता दें कि सात अप्रैल को केजीएमयू के 30 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
 

11:15 AM, 09-Apr-2021

ओडिशा : बीते 24 घंटे में 1,282 नए मामले आए सामने

ओडिशा में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,282 नए मामले सामने आए। वहीं 228 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है और पिछले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई है।
 

11:04 AM, 09-Apr-2021

महाराष्ट्र : पुणे में 50 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज, कोरोना गाइडलाइंस का किया उल्लंघन

महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सख्ती लागू कर दी है, जिसके बाद जगह-जगह पर लोगों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस बीच विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में कम से कम 50 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है क्योंकि धरना प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कोविड की गाइ़डलाइंस का उल्लंघन किया था।
 

10:55 AM, 09-Apr-2021

देश में कोरोना का रिकवरी रेट घटा - स्वास्थ्य मंत्री

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि अबतक देश में 1,19,13,292 लोग वायरस से स्वस्थ हो चुके हैं। देश में रिकवरी रेट जो एक समय में 96-97 फीसदी था वो अब घटकर 91.22% फीसदी हो गया है। 
 

10:47 AM, 09-Apr-2021

बीते 24 घंटे में 13,64,205 लोगों के टेस्ट किए गए

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आठ अप्रैल 2021 तक 25,40,41,584 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में 13,64,205 लोगों का टेस्ट किया गया है।
 

10:11 AM, 09-Apr-2021

कोरोना : बीते 24 घंटे में सामने आए 1,31,968 नए मामले

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और लगातार तीन दिनों से एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,31,968 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 780 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपनी जान गंवाई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9,79,608 हो गई है। 
 

09:59 AM, 09-Apr-2021

राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में गैर कोविड सेवाएं तुरंत प्रभाव से बंद

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में गैर कोविड सेवाओं को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है। अगले आदेश तक अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
 

09:07 AM, 09-Apr-2021

मुंबई पुलिस ने काला बाजारी के लिए रखे 272 रेमडेसिवीर इंजेक्शन किए बरामद

मुंबई पुलिस ने अंधेरी से रेमडेसिवीर दवा के 272 इंजेक्शन को बरामद किया है। इन इंजेक्शन को अंधेरी की एक दुकान में रखा गया था। पुलिस ने इन इंजेक्शन के काला बाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

08:50 AM, 09-Apr-2021

दिल्ली : सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर संक्रमित

दिल्ली में कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टरों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच डॉक्टरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के सात हजार से ज्यादा मामले सामने आए। सर गंगाराम अस्पताल में जो डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से ज्यादातर डॉक्टर युवा हैं और उन्होंने पहले ही वैक्सीन ले रखी थी। 

07:40 AM, 09-Apr-2021

मुंबई : दादर के सब्जी बाजार में उमड़ी भीड़

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज सुबह मुंबई के दादर के सब्जी बाजार में भीड़ दिखाई दी। बता दें कि गुरुवार को मुंबई में 8,938 नए मामले सामने आए थे और 23 मरीजों ने अपनी जान गंवाई थी।
 

07:05 AM, 09-Apr-2021

आईआईटी रूड़की में पिछले कुछ दिनों में 90 छात्र कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड: आईआईटी रूड़की में पिछले कुछ दिनों में 90 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। आईआईटी रूड़की की मीडिया सेल इंचार्ज ने इसकी जानकारी दी। 
 
 

06:58 AM, 09-Apr-2021

Corona in India: संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया गया

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर नए दिन के साथ बढ़ती जा रही है। गुरुवार को रिकार्डतोड़ एक लाख 26 हजार मामले सामने आए। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में कोविड-19 के रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सामने आए संक्रमण के 1,26,789 नए मामलों में से 84.21 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों में हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मार्च और अप्रैल के शुरुआती सात दिनों के क्रमश: 2.19 से 6.21 प्रतिशत बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,29,28,574 हो गए हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,310 और कर्नाटक में 6,976 नए मामले सामने आए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें