फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,823 नए मामले, 162 मरीजों की गई जान

Wed, 20 Jan 2021 10:18 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में आज कोरोना मामलों में मामूली बढ़त - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोरोना के मामले अब काफी हद तक कम होने लगे हैं लेकिन फिर भी मामलों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 13,823 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 162 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। वहीं देश में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या पहली बार दो लाख के नीचे आई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 13,823 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,05,95,660 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 162 रहा और अब तक कुल 1,52,718 लोगों ने इस वायरस के आगे हार मान ली है।
 
आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,02,45,741 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.70 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 1,97,201 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है।
विज्ञापन


इसके अलावा मौजूदा समय में देश में वायरस से इलाज करा रहे मरीजों की संख्या पहली बार दो लाख से नीचे दर्ज की गई है। दैनिक मामलों के आधार पर कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या है, जिसकी वजह से कुल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार कमी आ रही है।

इस समय अस्पताल में कोविड-19 से 1,97,201 लोग ही इलाज करा रहे हैं। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्तूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्तूबर को 80 लाख से अधिक और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। कुल मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 19 जनवरी तक कुल 18,85,66,947 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,64,120 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें