फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना दवा: एमएसएन ग्रुप ने कोरोना की सबसे सस्ती दवा की लॉन्च, कीमत मात्र 33 रुपये

Sat, 15 Aug 2020 12:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Medicine - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

बाजार में कोरोना की सबसे सस्ती दवा लॉन्च हो गई है। हैदराबाद की जेनरिक फार्मा कंपनी एमएमएन ग्रुप ने कोरोना की अब तक की सबसे सस्ती दवा लॉन्च कर दी है। कंपनी ने फेविलो नाम की दवा लॉन्च की है, जिसमें फेविपिराविर ड्रग का डोज है। कंपनी ने 200 एमजी फेविपिराविर की एक दवा की कीमत 33 रुपये रखी है।

विज्ञापन



कंपनी ने बताया कि फेविलो दवा से हल्के और मध्यम वर्ग वाले मरीजों का इलाज आसानी से किया जाएगा। एमएसएन ग्रुप कंपनी ने बताया कि जल्द ही बाजार में 400 एमजी फेविपिराविर दवा को भी लॉन्च करेगी। ग्रुप के सीएमडी डॉ एमएमएन रेड्डी ने दावा किया है कि ये नई दवा कोरोना वायरस की सबसे प्रभावशाली और किफायती दवा होगी।

सीएमडी रेड्डी ने कहा कि उनकी कंपनी दवा की गुणवत्ता के साथ उसे लोगों को उपलब्ध कराने में विश्वास करती है। बता दें कि ड्रग कंट्रोलर ऑफि इंडिया फेविपिराविर दवा को मंजूरी दे चुका है। कंपनी ने फेविलो में वही डोज तय किया है, जो फेबिफ्लू में किया गया था।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि मरीज को 14 दिन में 122 दवा देनी है, पहले दिन 18 टैबलेट लेनी है और उसके बाद हर दिन आठ टैबलेट लेनी है। 

इसके अलावा भारत बायोटेक-आईसीएमआर की ओर से बनाई जा रही कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सीन के पहले चरण का क्लीनिकल ट्रायल सफल रहा है। इस वैक्सीन को छह शहरों में मानव परीक्षण चल रहा है। बता दें कि देश में अबतक छह कंपनियां हैं जो कोरोना की सस्ती दवा पेश कर चुकी है....

कंपनी                         दवा              कीमत
विज्ञापन

एमएमएन ग्रुप            फेविला          33 रुपये
जेनवर्क्ट फार्मा            फेविवेंट         39 रुपये
ग्लेनमार्क फार्मा          फेबिफ्लू         75 रुपये
सिप्ला                      सिप्लेंजा         68 रुपये
हेट्रो लैब                    फेविविर          59 रुपये
ब्रिंटन फार्मा              फेविटन           59 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें