फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जाहिर की चिंता, बोले- दूसरी लहर से लड़ना बड़ी चुनौती

Fri, 16 Apr 2021 12:56 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.17 लाख दैनिक मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और अस्पताल में बिस्तरों की संख्या तेजी से भर रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है और पिछले दो दिनों से देश में कोरोना के दैनिक मामले दो लाख से ज्यादा आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिंता जाहिर की और कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यही कारण है कि अस्पताल में बिस्तरों की संख्या भी तेजी से भर रही है।

विज्ञापन


'सिस्टम में सुधार के लिए तैयार'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम सिस्टम को सुधार करने के लिए तैयार हैं और लगातार कोशिश कर रहे हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने आगे कहा कि हमें धैर्य और साहस के साथ काम लेना है। वहीं डॉक्टरों को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ड़ॉक्टर परिस्थिति के मुताबिक फैसला ले सकते हैं।  
 
मरीजों को सकारात्मक माहौल देने की जरूरत है - स्वास्थ्य मंत्री
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार के पास कोरोना को लेकर एक साल का अनुभव है, इसलिए कोरोना की लड़ाई के खिलाफ पहले से ज्यादा तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि मरीजों और रिश्तेदारों को सकारात्मक माहौल देने की जरूरत है और सावधानी बरतनी की भी जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि समाज में कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बढ़ी है लेकिन हमें धैर्य और साहस के साथ काम करते जाना है। 
विज्ञापन


रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रोडक्शन बढ़ाने के दिए निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के समय ली जाने वाली दवा रेमडेसिविर के प्रोडक्शन को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को उत्पादन में तेजी लाने के लिए कहा गया है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको सुनिश्चित करता हूं कि दवा की कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें