फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: कनार्टक में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, कुल 55 लोग संक्रमित

Thu, 26 Mar 2020 10:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
corona virus - फोटो : PTI
विज्ञापन
कर्नाटक में प्रारंभिक जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई 70 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो हो गई है जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 55 है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुरुवार को तीन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसमें मैसुरु का रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति है जिसका विदेश जाने का इतिहास नहीं है। महिला की कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण बुधवार को मौत हुई थी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, अबतक राज्य में 55 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और तीन ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं। इसमें कहा गया है कि चिक्कबल्लापुरा जिले की रहने वाली 70 वर्षीय महिला का मक्का, सऊदी अरब की यात्रा करने का इतिहास था और वह 14 मार्च को लौटी थीं और उनकी 24 मार्च को बेंगलुरू के अस्पताल में मौत हो गई।

विभाग ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज की अंतिम संस्कार के दौरान निर्धारित एहतियातन उपायों को अपनाया गया। कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीरामलु ने दिन में कहा था कि जिस रोगी की मौत हुई है उसकी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


राज्य में कोरोना वायरस से मौत होने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले महीने के शुरुआत में कलबुर्गी में भी 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बाद में पाया गय कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था और देश में इस संक्रमण से यह पहली मौत थी।

स्वास्थ्य विभाग ने मैसुरु निवासी 35 वर्षीय कोरोना वायरस संक्रमित की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उसका विदेश जाने या किसी संक्रमित के संपर्क में आने का इतिहास नहीं है। विभाग के मुताबिक हालांकि, वह नानजानगुड स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी में गुणवत्ता निर्धारण विभाग में कार्यरत था और कई चिकित्सा पेशेवरों के संपर्क में आया था।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज को मैसुरु के निर्धारित अस्पताल में पृथक रखा गया है। विस्तृत जांच चल रही है। अबतक सात लोगों के उसके संपर्क में आने का पता चला है और उन्हें घर में ही पृथक रखा गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें