फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीके की शीशी खुलने के बाद चार घंटे के अंदर पूरा इस्तेमाल करना जरूरी

Tue, 19 Jan 2021 10:12 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना टीके की शीशी एक बार टीकाकरण के लिए खुल जाने के बाद उसे चार घंटे के अंदर पूरी तरह इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा बाकी खुराक बेकार चली जाएगी और उसे नष्ट करना होगा। वरिष्ठ डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके कोविशील्ड की पहली खेप 12 जनवरी को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में पहुंची थी। भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन टीके की खेप यहां अगले दिन पहुंची थी जिसका इस्तेमाल एम्स और आरएमएल अस्पताल समेत छह जगहों पर किया जा रहा है। 

आरजीएसएसएच उन 75 स्थलों में शामिल हैं जहां डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लाभार्थियों को कोविशील्ड टीके लगाये जा रहे हैं।

अस्पताल की प्रवक्ता छवि गुप्ता ने बताया कि टीके की पांच मिलीलीटर की प्रत्येक शीशी में कुल 10 खुराक होती हैं और एक बार खुलने के बाद सभी 10 खुराकों को चार घंटे के अंदर इस्तेमाल करना होगा, अन्यथा बाकी खुराक बेकार चली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें