फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: कोविड-19 से होने वाली मौत को रोकने में टीका प्रभावशाली

Wed, 07 Jul 2021 12:43 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चेन्नई

सार

एक खुराक लेने वालों पर  82 प्रतिशत तक प्रभावी सिद्ध हुआ हैऔर दो खुराक लेने वाले कर्मियों पर यह 95 फीसदी असरदार साबित हुआ है
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा कोविड रोधी टीके पर किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि टीके से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की मौत होने से रोकने में सफलता मिली है। तमिलनाडु पुलिस कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी और उन पर इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिला है।

विज्ञापन


आईसीएमआर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 रोधी टीके से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की मौत होने से रोकने के सफलता मिली है।
 

ट्वीट में कहा गया कि राज्य के पुलिस कर्मियों पर यह 82 प्रतिशत तक प्रभावी सिद्ध हुआ है जिन्होंने एक खुराक ली थी तथा दो खुराक लेने वाले कर्मियों पर यह 95 फीसदी असरदार साबित हुआ है। यह अध्ययन आईसीएमआर राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान और वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें