पिछले साल सिंतबर में कोवैक्सीन के दूसरे चरण के ट्रायल में 12 से 18 वर्ष और 55 से 65 साल की उम्र के 380 लोगों को शामिल किया गया था। ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने के 28 दिनों बाद दूसरी डोज दी गई थी। कंपनी ने बताया है कि तीसरे चरण के ट्रायल में 18 से 98 साल की उम्र के 25 हजार 800 लोगों को शामिल किया गया है।
लोग डर अब हुआ रफूचक्कर...
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड वैक्सीन को लेकर शुरुआत में लोगों में डर था, लेकिन अध्ययन में सुरक्षित बताए जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना टीका लगवाने के बाद लोग टीकाकरण कराने के लिए आगे आ रहे हैं। देश में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन भी लगाई जा रही है।