फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना टीका लेने वालों की संख्या 15 लाख के पार, सरकार ने छह लोगों की मौत पर दिया जवाब

Sat, 23 Jan 2021 07:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में आठवें दिन भी कोरोना टीकाकरण का अभियान सफल रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से लेकर अब तक 15,37,190 लोगों को टीका लगाया गया है। वहीं इस दौरान 27,776 सत्र भी आयोजित किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि टीकाकरण के बाद अब तक कुल 6 मौतें हुई हैं, लेकिन इसकी वजह वैक्सीनेशन नहीं है।

विज्ञापन


अगनानी ने बताया कि टीकाकरण के बाद अब तक 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति को आंध्र प्रदेश के गुंटूर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोवैक्सीन का उपयोग करने वाले 12 राज्यों के अलावा, 7 नए राज्य अगले सप्ताह से कोवैक्सीन का उपयोग करेंगे। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें