फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona vaccination: 50 फीसदी तक पहुंचा कोरोना टीकाकरण

Sun, 28 Feb 2021 03:05 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • 1.42 करोड़ लोगों को लग चुका है कोरोना का टीका, लक्ष्य है तीन करोड़
  • स्वास्थ्य कर्मचारियों से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर लगवा रहे कोरोना का टीका
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना टीकाकरण शुरू होने के 41 दिन बाद अभियान 50 फीसदी कामयाबी के करीब पहुंच चुका है। 16 जनवरी से देश में शुरू हुए इस अभियान को लेकर केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया से लेकर जन अभियान तक चलाए। हालांकि टीकाकरण पर इसके कुछ फीसदी सकारात्मक असर दिखाई दिए हैं लेकिन अभी भी पहले चरण को पूरा करना एक लंबी चुनौती बना हुआ है।  

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक देश में 1.42 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। जबकि शनिवार और रविवार को कोविन एप 2.0 को अपडेट करने की वजह से टीकाकरण नहीं किया गया।

पहले चरण के तहत सरकार ने तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सबसे पहले कोरोना का टीका देने का लक्ष्य रखा था लेकिन 26 फरवरी तक 1,17,88,669 कर्मचारियों को पहली और 24,53,878 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक लग चुकी है।
विज्ञापन


बीते 13 फरवरी से देश में कोरोना टीका की दूसरी खुराक दी जा रही है। 14 दिन में यह आंकड़ा 24 लाख पार हुआ है जबकि पहली खुराक के दौरान यह लक्ष्य हासिल करने में सरकार को 21 दिन का वक्त लगा था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 66,68,974 स्वास्थ्य कर्मचारी और 51,19,695 फ्रंटलाइन वर्कर्स अब तक कोरोना टीका की पहली खुराक ले चुके हैं। जबकि 24.53 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक भी लग चुकी है। चूंकि एक से दूसरी खुराक देने में कम से कम 28 दिन का अंतर होना जरूरी है। इसलिए अगले माह से फ्रंटलाइन वर्करों को भी दूसरी खुराक देने का वक्त आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें