फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 91 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका, तीन लाख से अधिक ने ली दूसरी खुराक

Wed, 17 Feb 2021 07:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना टीकाकरण का आज 33वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से अब तक कुल 91,86,757 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इनमें से 65,21,785  स्वास्थ्यकर्मियों को और 26, 64,972 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया है। वहीं 61 लाख स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके की पहली खुराक जबकि 3,42,116 स्वास्थ्यकर्मियो ने टीके की दूसरी खुराक ले ली है।

विज्ञापन


लाभार्थियों की संख्या के मामले में पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर भारत
भारत टीके लगाने के मामले में पूरे विश्व में तीसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर अमेरिका है जहां 5 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए गए हैं, वहीं दूसरे स्थान पर ब्रिटेन है जहां डेढ़ करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें