फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का साया: यूपीएससी ने स्थगित किया सिविल सेवा परीक्षा-2020 का साक्षात्कार

Mon, 19 Apr 2021 08:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
UPSC - फोटो : social media
विज्ञापन

देश में जारी कोरोना की तीव्र दूसरी लहर के चलते संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2020 का साक्षात्कार स्थगित कर दिया है। आयोग ने सोमवार को विधिवत बयान जारी कर यह घोषणा की। 

विज्ञापन


आयोग द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा के तीन चरण होते हैं। पहले चरण में आरंभिक परीक्षा होती है, फिर मुख्य परीक्षा और अंत में पहली दो परीक्षा में सफल आवेदकों के साक्षात्का होते हैं। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) व अन्य पदों के लिए भर्तियां की जाती हैं।  बयान में कहा गया है कि साक्षात्कार व भर्ती परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें