फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: यूनिसेफ भारत में लगा रहा नौ ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 04 Jun 2021 02:29 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • 4500 से अधिक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, 200 आरटी-पीसीआर जांच मशीनें भी उपलब्ध कराईं
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनिसेफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक सहयोग के तहत भारत में नौ ऑक्सीजन प्लांट लगा रहा है। साथ ही वह भारत को 4,500 से अधिक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और 200 आरटी-पीसीआर जांच मशीनें उपलब्ध कराई हैं।

विज्ञापन


वैश्विक संस्था ने एक बयान में कहा कि ये नौ ऑक्सीजन प्लांट गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में अस्पतालों में लगाए जा रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, नगालैंड, महाराष्ट्र, मेघालय और त्रिपुरा में 26 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हैं।

साथ ही उसने कहा कि 4,650 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लिए खरीदे गए। इससे पहले 3,000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस्तेमाल के लिए खरीदे गए थे। साथ ही 10 राज्यों को 512 हाई फ्लो नेजल कैन्यूल भी भेजे गए।

यूनीसेफ में भारत की प्रतिनिधि डॉक्टर यास्मीन अली हक ने कहा, 'कोविड-19 मामलों में वृद्धि ने भारत में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं पर भारी दबाव डाला है। इस संकट के दौरान ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है। कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों को समय पर ऑक्सीजन सपोर्ट मिलने से उनकी जान बच सकती है।'

यूनिसेफ ने कहा कि वह अगले कुछ महीनों में 14 अतिरिक्त ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र खरीदेगा। मेडिकल ऑक्सीजन का उपयोग कोविड-19 के गंभीर रोगियों, बीमार नवजात शिशुओं और निमोनिया से पीड़ित बच्चों के इलाज के साथ-साथ जन्म संबंधी जटिलताओं का सामना करने वाली माताओं की सहायता करने और सर्जरी के दौरान रोगियों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें