फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में झुग्गी बस्ती से बंगलों की ओर बढ़ा कोरोना, राजभवन से लेकर बॉलीवुड तक संक्रमित

Mon, 13 Jul 2020 10:46 PM IST
Rohit Ojha सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना झुग्गी बस्ती से अब सुरक्षित माने जाने वाले बंगलों की ओर बढ़ रहा है। दक्षिण मुंबई स्थित राज्यपाल का राजभवन हो या अमिताभ बच्चन का जलसा, जनक, प्रतीक्षा, वत्सा, रेखा का बांद्रा के बैंडस्टैंड स्थित बंगला हो या लोखंडवाला में अनुपम खेर का निवास, सब जगह एक ही दिन कोरोना के मामले सामने आए।

विज्ञापन


दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स से लेकर जुहू, वर्सोवा, लोखंडवाला तक समुद्री पट्टी कोरोना की गिरफ्त में आ गई है। इससे बीएमसी की नींद उड़ गई है। इन इलाकों में कोरोना की उतनी ही दहशत है, जितना धारावी और गोवंडी की तंग गलियों में है। अमिताभ और अनुपम खेर फैमिली में कोरोना वायरस पाए जाने से पहले इन्हीं एरिया और आलीशान घरों में रहनेवाले फिल्म निर्माता करीम मोरानी, उनकी बेटी जोया मोरानी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैंं।

इसके अलावा चरित्र अभिनेता किरण कुमार, करण जौहर के ऑफिस के स्टॉफ, बोनी कपूर और आमिर खान के ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। गायिका कनिका कपूर व कई अन्य टीवी के कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले बालकेश्वर स्थिति एक हाइराइज बिल्डिंग में 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आईएएस अधिकारियों की निवास स्थान यशोधन इमारत और मालाड की एक इमारत में कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन घटे, लेकिन बिल्डिगों के सील होने की संख्या बढ़ी
मुंबई में पहले झोपड़पट्टी और चाल में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। लेकिन अब उस पर काफी हद तक ब्रेक लग चुका है। अब ज्यादातर कोरोना के मामले बिल्डिंगों में सामने आ रहे हैं। नौ जुलाई को मुंबई की 6597 इमारतें कोरोना की वजह सील थीं। जबकि 11 जुलाई को इनकी संख्या बढ़ कर 6672 हो गई। इस तरह दो दिनों में 75 इमारतें कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण सील की गईं। फिलहाल, इस दौरान कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी आई है। दो दिनों में मुंबई में कंटेनमेंट जोन की संख्या 751 से घट कर 712 पर आ गई है। इस तरह 39 कंटेनमेंट जोन में कमी आई है। 

बिल्डिंगों में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। इस संबंध में बीएमसी के सहायक आयुक्त और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि हाउसिंग सोसाइटियों से संपर्क कर व अन्य कोरोना प्रतिरोधक नियम अपना कर हम इमारतों में बढ़ते केस पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें फीवर चेक, एंटीजेन टेस्ट व अन्य शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें