फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Lockdown: केरल से 105 सदस्यीय चिकित्सा दल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए यूएई रवाना

Wed, 20 May 2020 03:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

केरल से 105 सदस्यीय चिकित्सा दल कोरोना के मरीजों के इलाज करने के अभियान पर बुधवार तड़के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना हो गया। यह खाड़ी देश में स्थित वीपीएस स्वास्थ्य देखभाल समूह की पहल का एक हिस्सा है।

विज्ञापन


कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस दल में वीपीएस स्वास्थ्य देखभाल समूह के 30 कर्मचारियों समेत नर्स और अन्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मी शामिल हैं। वीपीएस के कर्मचारी छुट्टी पर यहां आने के बाद लॉकडाउन लगने के कारण केरल में फंस गए थे।

सभी सदस्य विशेष चार्टर्ड एतिहाद विमान से कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से अबू धाबी के लिए रवाना हुए। टीम के सदस्य कोविड-19 के विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में काम करेंगे। कंपनी द्वारा दिए गए बयान में बताया गया है कि दोनों देशों के विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद यात्रा की तारीख तय की गई।
विज्ञापन


वीपीएस हेल्थकेयर के निदेशक (भारत) हफीज अली उल्लत ने कहा कि हम इस चिकित्सा अभियान को सहयोग देने के लिए भारत और यूएई की सरकारों तथा केरल की सरकार का आभार जताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें