फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक: यूपी, राजस्थान में आज से मिलेंगी इन चीजों में छूट, जानिए क्या-क्या रहेगा अभी बंद

Thu, 01 Jul 2021 08:04 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जानिए इन राज्यों में आज से क्या क्या खुलने जा रहा है और क्या छूट मिलने जा रही है। 
विज्ञापन
मास्क पहनकर घूमते लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद लगे प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। कई राज्यों में आज से जरूरी चीजों की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगलूरु और नागालैंड में अनलॉक की प्रकिया जारी है। जानिए इन राज्यों में आज से क्या क्या खुलेगा और किन किन चीजों में छूट मिलेगी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में आज से खुलेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। दुकानें और प्रतिष्ठानों को पिछले दिन से ही खोल दिया गया है। आज से कक्षा एक से 8 तक के स्कूल प्रशासनिक कार्यों के लिए खुलने जा रहे हैं, लेकिन अभी पढ़ाई ऑनलाइन ही जारी रहेगी। अग्रिम आदेश तक छात्र-छात्राएं विद्यालय में उपस्थित नहीं रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को मिशन प्रेरणा के तहत ई-पाठशाला का संचालन कराने को कहा गया है। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा परिषद ने 19 मई, 2021 को एक पत्र के जरिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में पठन पाठन की गतिविधियां ई पाठशाला के माध्यम से संचालित करने का निर्देश दिया था।  साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर प्राथमिक विद्यालयों को 30 जून तक बंद रखने का आदेश था। 

शादी समारोह में अब 40 लोग हो सकते हैं उपस्थित
राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या कम होने के बाद आज से विवाह सभागार और बरात घर खोलने की अनुमति दी गई है।  मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल, होटल परिसर इत्यादि शादी-समारोह के लिए खुलेंगे। हालांकि, इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा। समारोह के दौरान अधिकतम 40 व्यक्ति की संख्या होनी चाहिए।  वहीं समारोह में डीजे,  प्रीतिभोज की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


बेंगलूरु में आज से मेट्रो की शुरुआत
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो सेवा अब लोगों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खोल जाएगी। यह शुरुआत आज से होने जा रही है। सोमवार से शुक्रवार तक यह सेवा चालू रहेगी।बैंगलोर मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। व्यस्त समय में मेट्रो ट्रेन की सुविधा प्रत्येक पांच के अंतराल पर उपलब्ध होगी जबकि गैर-व्यस्त समय में यह सुविधा 15 मिनट के बीच मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें