फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Lockdown: पुदुचेरी से करीब 1100 प्रवासी श्रमिक विशेष ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना

Sun, 17 May 2020 02:07 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुदुचेरी
विज्ञापन
श्रमिक विशेष ट्रेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे श्रमिक विशेष ट्रेनें चला रही है। इसी कड़ी में पुदुचेरी से पहली श्रमिक विशेष रेलगाड़ी कोरोना वायरस के चलते यहां फंसे 1,100 से अधिक प्रवासी मजदूरों को लेकर शनिवार देर रात भोपाल के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, कल्याण मंत्री एम कंडासामी, जिलाधिकारी टी अरुण और विपक्षी अन्नाद्रमुक के विधायक ए अनबलगन ने देर रात करीब एक बजे यहां रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा लागू समन्वित योजना के तहत अपने गृह राज्यों को लौटने के इच्छुक पुदुचेरी के 813 श्रमिकों और कराइकल के 355 मजदूरों को उनके घर भेजा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों ने 1,168 श्रमिकों में से हर एक को भोजन, मास्क और पानी की बोतलों के पैकेट दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले, मजदूरों की यहां इंदिरा गांधी खेल परिसर में जांच की गई और उन्हें विशेष बसों में बिठाकर रेलवे स्टेशन ले जाया गया। नारायणसामी ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रवासी कामगारों के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का खर्च उठाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 14 लाख रुपये की राशि निर्धारित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रेलगाड़ी चलाने के लिए उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की। उन्होंने संवाददताओं से कहा कि मैं केंद्र शासित प्रदेश से श्रमिकों की सुविधाजनक वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री और रेल विभाग का शुक्रिया करता हूं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि करीब 5,000 प्रवासी श्रमिक यहां काम करते हैं और बचे हुए लोगों को वापस भेजने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें