फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः पड़ोसी देशों के लिए भारत तैयार कर रहा अलग रैपिड रिस्पांस टीम

Thu, 23 Apr 2020 08:01 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन
कोरोना महामारी से निपटने में पड़ोसी देशों की मदद के लिए भारत अलग से रैपिड रिस्पांस टीम बना रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये टीम बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और अफगानिस्तान भेजी जाएंगी।  पिछले महीने भारत की तरफ से मालदीव में कोरोना टेस्टिंग लैबोरेटरी बनाने और स्थानीय चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए 14 सदस्यों की एक रैपिड रिस्पांस टीम वहां गई थी।
विज्ञापन


इससे पहले भारत ने कुवैत के साथ द्विपक्षीय सहयोग के तहत वहां 15 सदस्यीय टीम भेजी थी। इसमें सेना के स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। तीन सप्ताह पहले भारत ने कोविड-19 संकट के के मद्देनजर श्रीलंका को आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की 10 टन की खेप भेंट की थी।

महामारी से निपटने के लिए भारत ने सभी पड़ोसी देशों को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है। भारत सरकार भी इस संकट से निपटने के लिए एक सामान्य ढांचा आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि 15 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सार्क देशों से मिलकर इस वायरस से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने की बात कही थी। पीएम मोदी ने कोविड-19 के लिए इमर्जेंसी फंड बनाने का सुझाव दिया और भारत की तरफ से इसके लिए एक करोड़ डॉलर देने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें