फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in India: देश में एक दिन में सर्वाधिक 18552 नए मामले सामने आए, संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार

Sat, 27 Jun 2020 11:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने के बाद शनिवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच लाख से अधिक हो गई और 384 लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,685 हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के 18,552 नए मामलों के साथ देश में अब तक इस महामारी की जद में आने वालों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है। इस अवधि में 384 और लोगों की जान गई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 15,685 तक पहुंच गई है।

Coronavirus Updates: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या पांच लाख के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 1,97,387 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है और 2,95,880 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा, एक मरीज विदेश चला गया है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर के बारे में एक अधिकारी ने कहा कि अब तक करीब 58.13 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, उनमें विदेशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह तक 384 लोगों की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र में 175, दिल्ली में 63, तमिलनाडु में 46, उत्तर प्रदेश में 19, गुजरात में 18, हरियाणा में 13, आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 10-10, तेलंगाना में सात, मध्य प्रदेश में चार, पंजाब में दो, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें