फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : पिछले 24 घंटे में सामने आए 11,610 नए मामले, 100 मरीजों ने तोड़ा दम

Wed, 17 Feb 2021 11:11 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस के दैनिक मामले - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना से संक्रमित मामलों में हल्का उछाल देखा गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11,610 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,09,37,320 हो गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 11,610 नए मामले साामने आए हैं और कुल संक्रमित मामले 1.09 करोड़ के पार चले गए हैं। वहीं एक दिन में होने वाली मौतों की बात करें तो बुधवार को 100 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है।
 

पिछले 24 घंटे में मृतकों की संख्या 100 आने के बाद देश में वायरस से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 1,55,913 हो गया है। वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों में एक बार फिर कमी आई है। पिछले 24 घंटे में देश में 11,833 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.33 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।
विज्ञापन

 



हालांकि कुछ दिन पहले दैनिक संक्रमित मामलों और ठीक हुए मामलों में काफी अंतर आ रहा था, जिस वजह से सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हो रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में 1,36,549 मरीजों का ही कोरोना का इलाज चल रहा है। ये संख्या काफी दिनों से दो लाख से कम बनी हुई है।

पिछले 24 घंटे में 11,833 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में कुल रिकवर मरीजों का आंकड़ा 1,06,44,858 हो गया है। इधर टीकाकरण अभियान की बात करें तो देश में अब तक 89,99,230 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 20,79,77,229 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,44,931 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें