फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: राहत के बीच फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटों में 145 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 50 हजार के नीचे

Wed, 09 Mar 2022 09:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,575 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 600 अधिक हैं।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को राहत मिलने के बाद आज फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,575 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 600 अधिक हैं। वहीं इस दौरान 145 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 46,962 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ ( 42413566) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह 1 फीसदी से नीचे रह गई है जो कि राहत भरी खबर है। वहीं रिकवरी दर की बात करें तो यह बढ़कर 98.69 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.20 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन



मंगलवार के आंकड़े
वहीं मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 3993 नए केस सामने आए थे और इस दौरान 108 लोगों ने महामारी की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 179 करोड़ के पार
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की शाम शाम छह बजे तक देशभर में अब तक टीके की कुल 179 करोड़ से ज्यादा ( 179,33,99,555) खुराकें दी जा चुकी हैं।  

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 177 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 177 नए मामले सामने आए हैं और दो मौतें दर्ज की गई हैं। जबकि संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत पर आ गई है। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल संकमित मामलों की संख्या अब 18,62,047 तक पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 26,139 हो गई है।
विज्ञापन


मुंबई में कोरोना से कोई मौत नहीं
मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 60 नए मामले सामने आए हैं और कोई भी मौत नहीं हुई। वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 460 मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें