फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4,362 नए मामले, 66 लोगों की मौत 

Mon, 07 Mar 2022 10:01 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले 24 घंटे में देश में 4,362 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 54,118 पहुंच गई। वहीं 66 लोगों की मौत भी हो गई। 
 
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले कई दिनों से नए मामलों में गिरावट जारी है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 4,362 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 54,118 पहुंच गई।

 

66 लोगों की मौत

देश में घटते कोरोना मामलों के बीच दैनिक मृत्यु का आंकड़ा भी नीचे गिरना शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 66 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। इसके बाद देश में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 515102 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें