फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टूटा दम: बीते 24 घंटों में केवल 8000 नए मामले, मृतकों की संख्या में भी भारी गिरावट

Mon, 28 Feb 2022 10:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,013 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 119 लोगों की मौत हुई जो कि कल की तुलना में 124 कम है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी हो रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से कम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,013 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 119 लोगों की मौत हुई जो कि कल की तुलना में 124 कम है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब 1.02 लाख (1,02,601) सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.23 करोड़ (4,23,07,686) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह  केवल 1.11 फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है। देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.56 फीसदी हो गई है।

  • कुल मामले: 4,29,24,130
  • सक्रिय मामले: 1,02,601
  • कुल रिकवरी: 4,23,07,686
  • कुल मौतें: 5,13,843
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,77,50,86,335

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें