फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases India: कोरोना के मामले फिर बढ़े, 17 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार के करीब

Wed, 25 May 2022 10:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में 14 कम है। बता दें कल 31 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 1,977 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,971 हो गई है। वहीं कुल संक्रमण दर की बात करें तो यह 0.46 फीसदी हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,4,507 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना ने फिर डराया
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 418 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली में संक्रमण दर 2.27 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान 394 मरीज ठीक भी हुए।

महाराष्ट्र में कोरोना के 338 नए मामले, एक की मौत
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 338 मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,83,348 हो गई है। वहीं, मृतक की कुल संख्या 1,47,857 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें