बंगाल के आसनसोल में बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रीयो के काफिले पर हमला हुआ है। बाबुल आसनसोल से ही चुनकर संसद पहुंचे हैं। हालांकि इस हमले में बाबुल को किसी प्रकार की चोट लगने की खबर नहीं है।
हमलावरों ने ये हमला क्यों किया इसका अभी पता नहीं चल सका है। हमले के दौरान हमलावरों ने बाबुल के काफिले के अलावा राहगीरों को भी नहीं बक्शा।
उन लोगों ने राहगीरों को वाहनों से खींच-खींचकर मारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
West Bengal: Ruckus during Union Minister Babul Supriyo’s visit in Asansol pic.twitter.com/d6Z4N4SefR— ANI (@ANI_news) October 19, 2016